भोला पासवान शास्त्री का जीवन राजनीतिक स्वच्छता का परिचायक

शहर के पत्रकार भवन में पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की जयंती रविवार को मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय चौहरमल मोर्चा के तत्वावधान में किया गया था। कार्यक्रम में भोला पासवान शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण करने के बाद मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह दरौली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी शिवकुमार मांझी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का जीवन राजनीतिक स्वच्छता का परिचायक है। कहा कि आज राजनीति में इतनी गंदगी आ गई है कि राजनेता के पावर में आने का निहितार्थ बेशुमार दौलत संग्रहित करना समझा जा रहा है। कहा कि स्व. शास्त्री तीन बार मुख्यमंत्री रहे, केन्द्र सरकार के कई मंत्रालय में मंत्री पद को सुशोभित किए, निधन तक राज्यसभा सांसद रहे लेकिन एक अदद मकान तक अपने लिए नहीं बनवा पाना उनके त्याग, ईमानदारी व राजनीतिक स्वच्छता के कीर्तिमान को दर्शाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुंशी राम व संचालन प्रदेश महासचिव रामदिनेश्वर राम ने की। मौके पर राजकिशोर मांझी, कृष्णा मांझी, छट्ठू मांझी, कोकिल मांझी, आजाद मांझी, श्रीमंगल मांझी, दीनदयाल मांझी, सुखदेव मांझी, सुदामा मांझी, प्रदीप मांझी, संतोष मांझी, मदन मांझी, राहुल मांझी, बंटी मांझी व छोटू मांझी मौजूद थे।

अन्य समाचार