लोजपा ने की बक्सर के किसी एक विस सीट से अपनी दावेदारी

बक्सर : लोक जनशक्ति पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक जिला लोजपा कार्यालय में पार्टी जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लोजपा के जिला के पदाधिकारी, प्रखंड के पदाधिकारी, पंचायत के पदाधिकारी, प्रदेश के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रस्ताव पारित कर लोजपा ने जिले के किसी एक विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा जिले के सभी पदाधिकारियों ने इस कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया और अपना सुझाव प्रदान किया। उनमें मुख्य सुझाव था लोजपा का जिले की किसी एक सीट से चुनाव लड़ना। उन्होंने कहा कि बाहरी प्रत्याशी हमारे जिले में आएंगे तो हम उनका समर्थन नहीं करेंगे। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने यह भी सुझाव दिया की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जो भी निर्णय लेंगे उस निर्णय का लोजपा के एक-एक कार्यकर्ता पालन करेंगे। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशि कान्त त्रिपाठी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय तिवारी, शिव कुमार पासवान, हरेराम चौबे, संजय पासवान ,ओम प्रकाश पासवान, राहुल चौबे, निर्भय निराला, सत्यम चौबे, फुलपतिया देवी, मुन्ना सिंह कुशवाहा, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, दिनू सिंह, विजय नारायण दूबे समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
रेल यात्री की मोबाइल छीनकर भाग रहा उचक्का गिरफ्तार यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार