दो पक्षों के बीच विवाद के बीच पहुंची पुलिस पर हमला

संवाद सूत्र, जंदाहा :

चकसहौली गांव में भूमि विवाद के कारण दो पक्षों के बीच हो रही हिसक झड़प की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ही हमला कर दिया गया। पुलिस पदाधिकारी के साथ धक्का-मुक्की की गई और उनका सरकारी पिस्टल छीनने का प्रयास किया गया। अतिरिक्त पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर थानाध्यक्ष के पहुंचने पर सभी उपद्रवी पुलिस भाग निकले। इस मामले में जंदाहा थाना के एएसआइ अवधेश प्रसाद ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
उन्होंने चकसहौली निवासी कृष्ण मुरारी सिंह, मुकेश कुमार सिंह, सपना कुमारी, सुमन कुमारी, रेणु कुमारी, संगीता देवी, दिलीप कुमार सिंह, हिमांशु कुमार एवं पूनम देवी को नामजद तथा 15 अज्ञात को आरोपित किया है।
छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइके. यह भी पढ़ें
प्राथमिकी में कहा है कि वे पुलिस बल के साथ गश्ती में थे। इसी दौरान सूचना मिली कि चकसहौली गांव में कृष्ण मुरारी सिंह एवं बालेश्वर सिंह के बीच भूमि विवाद में मारपीट हो रही है। वहां खून खराबा की स्थिति है। थानाध्यक्ष के निर्देश पर वे वे पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच आरोपित लोग पुलिस अधिकारी के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। इसमें एएसआइ चोटिल भी हो गए। बावजूद माहौल को शांत करने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपित उपद्रव करते रहे। वे पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए पिस्टल छीनने का प्रयास करने लगे। इसकी सूचना थाना को दिए जाने पर अतिरिक्त बल के साथ जब थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे तो सभी आरोपित पुलिस बल को देख कर भाग निकले। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार