घर दस्तक दे रहीं जीविका दीदियां

संवाद सूत्र, किशनगंज : मतदाता जागरुकता अभियान चला रहीं जीविका दीदियां अब घर-घर दस्तक दे रहीं हैं। एक-एक वोट का महत्व बताते हुए महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित कर रहीं हैं। साथ ही मतदान अपना अधिकार का संकल्प भी दिलाया जा रहा है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश के निर्देशानुसार स्वीप कोषांग के द्वारा जीविका के माध्यम से अभियान चलाया ज रहा है। मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी हेतु रविवर को प्रभात फेरी निकाल कर प्रेरित किया गया। इस दौरान मतदान के महत्व की चर्चा कर महिला व युवा मतदाताओं को लोकतंत्र की मजबूती हेतु निश्चित रूप से वोट करने हेतु प्रेरित किया गया। मतदान का शपथ दिलाने के साथ-साथ मास्क लगाकर बूथ पर चलने का आह्वान किया गया। जीविका दीदियों के द्वारा विभिन्न जगहों पर आकर्षक रंगोली बनाकर मताधिकार के महत्व का संदेश दिया गया। रंगोली के माध्यम से लोकतंत्र में मताधिकार का औचित्य समझाते हुए अधिकार के प्रति सचेत किया गया।
तीन वर्ष बाद भीं नही बन सका ध्वस्त कलवर्ट यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार