सेवा सप्ताह के अंतिम दिन पुस्तक वितरण

जहानाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह के अंतिम दिन रविवार को सभी मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर मंडल के अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता के द्वारा निजामुद्दीनपुर महादलित टोले में स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया गया। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, जिला चुनाव प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रदेश कार्य समिति अजेंद्र कुमार शर्मा, प्रह्लाद भारद्वाज, दीपक कुमार चंद्रवंशी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर उतरी मंडल किनारी में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह प्रभारी ग्रामीण मंडल सुनिता कुमारी द्वारा समारोह का आयोजन किया गया। मुकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयेाजित समारोह में अमरेंद्र कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे। इस दौरान सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया गया।इधर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिले के सभी मंडलों का भ्रमण कर कार्यक्रम की विधिवत जानकारी ली गई। मखदुमपुर मंडल द्वारा नेर में जिला महामंत्री धर्मेंद्र चौहान के नेतृत्व में बधाई पत्र लोगों के बीच वितरित किया गया। टेहटा, सुगांव समेत सभी शक्ति केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित हुए। विनोद कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान तथा पौधरोपण का कार्य किया गया। इस दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य रानी कुमारी, विधानसभा प्रभारी महेश शर्मा, डॉ जवाहर लाल गुप्ता, रंजीत कुमार, विश्वनाथ कुमार, सुनिल पासवान समेत अन्य लोग मौजूद थे।

6345 लोगों की जांच, 13 रिपोर्ट पॉजिटिव यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार