ब्लैक स्विम शूट में अनुष्का शर्मा ने फ्लांट किया बेबी बंप, फैंस ने बरसाया प्यार !Related Story

ब्लैक स्विम शूट में अनुष्का शर्मा ने फ्लांट किया बेबी बंप, फैंस ने बरसाया प्यार !

नम्रता शर्मा- बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma) भले ही फिल्मों से दूर हो लेकिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्च में बनी हुई हैं। अनुष्का इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में इस बात की जानकारी अनुष्का और विराट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी थी।अनुष्का विराट के साथ इस वक्त को बहुत इंजॉय कर रही हैं। हाल ही में अनुष्का ने स्विमसूट में बेबी बंप फ्लांट करती हुई तस्वीर शेयर की। इन दिनों अनुष्का शर्मा विराट कोहली(Virat Kohli) के साथ दुबई में हैं। विराट कोहली आईपीएल के सिलसिले में यहां पर हैं और अनुष्का उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए आई हैं। इसी बीच अनुष्का ने ब्लैक मोनोकिनी में अपनी खूबसूरत फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में अनुष्का अपना बेबी बम फ्लांट करती दिखाई दे रही हैं।
स्विमिंग पूल के बीचो-बीच खड़ी अनुष्का की ये तस्वीर बेहद खूबसूरत है। अनुष्का की प्यारी सी स्माइल सभी का दिल जीत रही है। इस फोटो के साथ अनुष्का ने लिखा- आपकी लाइफ में जो कुछ भी है उसका आभार जताना कामयाबी की तरफ बढ़ना है। आप सभी का आभार जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और प्यार जताया। अनुष्का की इस तस्वीर पर उनके चाहने वालों के साथ साथ बॉलीवुड सितारे भी प्यार बरसा रहे हैं।
आपको बता दें हाल ही में अनुष्का विराट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर माता पिता बनने की जानकारी दी थी। फोटो शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा था- जल्द ही हम 3। जनवरी 2021। अनुष्का के कैप्शन से अंदाजा लगाया जा रहा है कि जनवरी में अनुष्का और विराट के घर नन्हा मेहमान दस्तक देगा।
आपको बता दें विराट ने आने वाले मेहमान की खुशी हाल ही में एक इंटरव्यू में जाहिर की थी। विराट ने कहा था - जब से उन्हें इस बारे में पता चला है तब से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। ये अविश्वसनीय एहसास है। हम कैसा महसूस कर रहे हैं इसको शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है।

Related Story

अन्य समाचार