मंत्री के आश्वासन पर निकाय कमिर्यों की हड़ताल वापस

बिहार लोकल बॉडिज इम्पलाइज फेडरेशन के महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने सोमवार को हड़ताल को वापस लेने की घोषणा की। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा के आश्वासन पर हड़ताल को वापस लिया गया है। उनकी 10 सूत्री मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया गया है। कोरोना और आगामी चुनाव को देखते हुए हड़ताल को वापस ले लिया गया। यह हड़ताल 18 सितम्बर से प्रस्तावित थी। लेकिन, मंत्री के आश्वासन के कारण अधिकतर कर्मचारी हड़ताल पर नहीं गए। वहीं, सोमवार को वार्ता के बाद इसके वापसी की घोषणा कर दी गई।

अन्य समाचार