खटारा सरकारी बसें भी यातायात के लिए मुसीबत

निगम की जर्जर और खटारा बसें भी आये दिन शहर की यातायात व्यवस्था के लिए मुसीबत बनती हैं। कई बार जर्जर बसें बीच सड़क पर खराब होकर ट्रैफिक की राह रोक देती हैं। ऐसे बसों की संख्या भी पथ परिवहन निगम में दर्जनों में हैं। 70 जर्जर बस तो नीलामी की प्रत्याशा में जंग खा रही हैं। इनकी नीलामी की प्रक्रिया लंबित है। हालांकि हाल में ही बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने इसकी कवायद शुरू की है। निगम के मुजफ्फरपुर क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन कई वर्षों से ये बसें जंग खा रही हैं। ये बसें निगम के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। बसों को नीलाम करने के लिए निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एसएन झा ने मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पटना में नीलामी प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद मुजफ्फरपुर में बसों को नीलाम किया जायेगा। केंद्र सरकार की उपक्रम नीलामी प्रक्रिया में शामिल होगी। ये बसें 2003 व इससे पूर्व खरीद की गई थी।

अन्य समाचार