ग्राम सभा में दी गई बिहार विशेष सर्वे की जानकारी

पूर्णिया। बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यालय, पूर्णिया द्वारा प्रखंड में सर्वे का काम प्रारंभ कर दिया गया है। प्रथम चरण में निर्धारित शिविर में ग्राम सभा का आयोजन कर लोगों को सर्वे के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। अनुमंडल के धरहरा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी कृष्ण सिंह अपने अन्य विशेष सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के साथ उपस्थित रहे। सनद रहे कि वर्ष 1954 में जिला में रिविजनल सर्वे का कार्य हुआ था जो 1958 में संपन्न हुआ। पुन: यह विशेष सर्वे का कार्य प्रारंभ किया गया है। इसलिए सर्वे के प्रति आमलोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा सर्वे के महत्व को विस्तार से समझाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि सर्वे कार्य संपन्न होने से यहां होने वाली भू विवाद में भी कमी आएगी। ग्राम सभा में सभी मौजा के रैयत सहित मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य एवं अन्य पंचायत जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी (मुख्यालय) कृष्णा सिंह, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी (मुख्यालय) धर्मेंद्र चौधरी, विशेष सर्वेक्षण सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी प्रेरणा कुमारी, कानूनगो सौरव कुमार, कानूनगो मोहमद कौनैन, सुमन कुमार एवं अमीन, ग्राम पंचायत धरहरा के जनप्रतिनिधि मुखिया, सरपंच ने संबोधित किया। मौके पर धरहरा मो•ा के सभी रैयत भी मौजूद थे। सभा में विशेष सर्वे के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।

बेलौरी में जावा मोटरसाइकिल शोरूम का हुआ उद्घाटन यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार