तीन लाख लूटकांड का मुख्य सरगना सहित पांच गिरफ्तार

कैमूर। जिले के चांद थाना में बीते तीन जुलाई को बक्सर जिला के मझरिया गांव निवासी महेश कुमार सिंह के साथ चांदी का सिक्का सस्ते दर में देने के लिए बुलाने पर हथियार भिड़ा कर तीन लाख 45 हजार रुपये लूट लिया गया था। इस मामले में महेश कुमार द्वारा 14 लोगों को आरोपित बनाया गया था। इसमें मुख्य सरगना चार वर्षों से दर्जनों मामलों में फरार चांद थाना क्षेत्र के खरौली गांव निवासी पिटू राजभर, मंगरू धोबी, सिकंदर धोबी, शिराती धोबी, जितेंद्र गिरी को मंगलवार की सुबह खरौली पहाड़ी के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके पूर्व पुलिस ने इस कांड के आरोपित छह आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जिसमें खरौली के बसंत राजभर, कमला राजभर, दीपक गिरी, इंद्र कुमार, अतिउल्लाह धोबी, लालू धोबी शामिल हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों को आपराधिक इतिहास भी है। जिसमें मंगरू धोबी पर चांद थाना में दो, सिकंदर धोबी पर चांद थाना में तीन, पिटू गिरी पर चांद थाना में चार, शिराती धोबी पर चांद थाना में दो मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इनके अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। सभी को जेल भेजा जा रहा है।

सूखे पौधों की जगह लगाया जाएगा नया पौधा यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार