Samsung का Galaxy Unpacked for Every Fan इवेंट आज, ये स्मार्टफोन हो सकते हैं लॉन्च

साउथ कोरियन कंपनी Samsung आज एक Galaxy Unpacked for Every Fan नाम का इवेंट आयोजित करने जा रही है। Galaxy Unpacked for Every Fan वर्चुअल इवेंट होगा। सैमसंग की वेबसाइट पर सोशल मीडिया हैंडल पर ये भारतीय समयानुसार शाम के 7.30 बजे से शुरू किया जाएगा। जिसे आप सब लाइव देख सकते हैं। इस वर्चुअल इवेंट में कंपनी Galaxy S20 FE (Fan Edition) की क़ीमतों का ऐलान कर सकती है। बता दें कि हाल ही में इन स्मार्टफोन्स के बारे में जानकारियां लीक हुई हैं। Galaxy S20 Fan Edition दरअसल Galaxy S20 का ही लाइट वेरिएंट हो सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक़ Galaxy S20 Fan Edition में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी जा सकती है और इसमें 120Hz का सपोर्ट होगा। Galaxy S20 FE में Qualcomm Snapdragon 865 प्रोसेसर दिया जा सकता है और इसके 6GB और 8GB रैम वेरिएंट्स पेश किए जा सकते हैं। इस स्मार्टफ़ोन में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। Galaxy S20 FE के अलावा एक दूसरा डिवाइस भी इस Unpacked इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। क्योंकि कंपनी के इस टीज़र से ये साफ़ है कि इस इवेंट में कम से कम दो स्मार्टफोन्स पेश किए जाएंगे।

अन्य समाचार