पेट्रोलपंप कर्मी से लूटपाट करने के मामले में तीन गिरफ्तार

कैमूर। जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बरेज गांव निवासी पेट्रोल पंप कर्मी शिव जी सिंह के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों में मोहनिया थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव निवासी अरुण कुमार सिंह का पुत्र शुभम कुमार सिंह व अवधेश तिवारी का पुत्र संजीव कुमार व सोनहन थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी मोती सिंह का पुत्र जय कुमार सिंह शामिल है। इनके पास से पुलिस ने एक बाइक व घटना में लूटी गई दो मोबाइल भी बरामद किया है। इस संबंध में एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि 14 अक्टूबर 2019 को शिवजी सिंह ने मोहनियां थाना को सूचना दी थी कि उनके साथ तीन अज्ञात लोगों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया। इस कांड में अनुसंधान शुरू किया गया। जिसमें पता चला लूटी गई मोबाइल गुजरात में इस्तेमाल की जा रही है। अग्रेतर अनुसंधान में पता चला कि दुबौली का जय कुमार सिंह उपयोग कर रहा है। इसके बाद मोहनियां थानाध्यक्ष के नेतृत्व में जय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। इससे पूछताछ की गई तो बताया कि इस घटना में शुभम कुमार सिंह व संजीव कुमार भी शामिल थे। इसकी निशानदेही पर पुलिस ने शुभम व संजीव को गिरफ्तार कर ली। एसपी ने बताया कि शुभम सिंह दुर्गावती थाना कांड संख्या 94 वर्ष 2020 दिनांक 18.4.2020 में विभिन्न धाराओं में जेल जा चुका है। कुछ दिन पहले इसके द्वारा अपने पिता को शराब पीकर पीटा गया था। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस पकड़ने गई तो वह फरार हो गया। जय कुमार इंट्री माफिया का कार्य करता है। एसपी ने बताया कि उक्त तीनों के आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है। साथ ही तीनों को जेल भेजा जा रहा है।
शराब मामले में नौ माह से फरार आरोपित गिरफ्तार यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार