शराब मामले में नौ माह से फरार आरोपित गिरफ्तार

कैमूर। जिले के चांद थाना क्षेत्र में शराब तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे जांच अभियान में बुधवार को पुलिस ने नौ माह से फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित चांद थाना क्षेत्र के शिवरामपुर गांव निवासी तिलक यादव का पुत्र जर्शी यादव है। एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि सूचना मिली की जर्शी यादव अपने घर आया हुआ है। सूचना पर चांद थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ उसके घर पहुंचे। पुलिस को देख जर्शी यादव भागने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे घेर कर पकड़ लिया। एसपी ने बताया कि वर्ष 2019 के दिसंबर माह में इसके घर के पास से एक कार में रखी भारी मात्रा में शराब बरामद हुई थी। इस मामले में जर्शी यादव का ही नाम आया था। लेकिन तब से वह फरार था। जिसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी पर चांद थाना में तीन मामले दर्ज है।


डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार