सुबोध बने प्रदेश उपाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, किशनगंज : जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का बुधवार को उत्तर बिहार प्रांत के प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया गया। सुबोध माहेश्वरी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। यह जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी के निर्देशानुसार कार्यसमिति का गठन किया गया। सीमांचल क्षेत्र में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को तेज किया जाएगा। साथ ही सभी प्रखंडों में आंदोलन को धार देने के लिए कमेटियां गठित की जाएंगी।

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष गौतम पोद्दार ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में फाउंडेशन का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों में भी किया जाएगा। इस दौरान जिला संयोजक योग गुरु रविराज, मोहन सिंह, उत्तम दास, कृष्ण कांत ठाकुर, अजय गुप्ता, छवि लाल, उज्जवल साहा, हरदेव सिंह और विनोद यादव सहित फाउंडेशन के कई सदस्य मौजूद थे।
आपदा से निपटने के लिए मेडिकल व एनडीआरएफ टीम अलर्ट यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार