परशुराम सेवा संस्थान के सदस्यों की बैठक

मधेपुरा। परशुराम सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय संयोजक ई. आशुतोष कुमार झा ने शुक्रवार को क्षेत्रीय भ्रमण किया। इस दौरान सधुआ स्थिति योगीगा्रम डॉ. आभास आनंद झा के आवास पर संस्थान के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में संगठन विस्तार व समाज में सकारात्मक विचार को बढ़ावा पर विस्तर पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में दो मिनट का मौन धारण कर प्रदेश उपाध्यक्ष स्व. सत्यानंद मिश्र की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। मौके पर प्रदेश महासचिव ब्रजमोहन झा, युवा प्रदेश सचिव राजी रंजन झा, सुबोधझा, रामश्कर झा, पप्पू झा, जिला सचिव चेतन कुमार झा, कन्हैया कुमार झा सहित अन्य मौजूद थे।

बाढ़ पीड़ितों ने डीएम को भेजा आवेदन यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार