साइबर सेनानी वाट्सएप ग्रुप में किशनगंज तीसरे स्थान पर

संवाद सहयोगी, किशनगंज : राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर बनाए गए साइबर सेनानी वाट्सएप ग्रुप से लोगों को जोड़ने में किशगनंज पूरे सूबे में तीसरे स्थान पर रहा। पहले स्थान पर भागलपुर, दूसरे स्थान पर शिवहर, चौथे स्थान पर सीतामढ़ी व पांचवें स्थान पर मधुबनी रहा। इसे लेकर मुख्यालय द्वारा रैंकिग किया गया है।

अपर मुख्य सचिव, डीजीपी, एडीजी व अन्य वरीय अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान यह सूची जारी की गई थी। यह जानकारी देते हुए एसपी कुमार आशीष ने दी। उन्होंने कहा कि अफवाहों को रोकने के लिए 2018 में सभी जिलों में साइबर सेनानी वाट्सएप ग्रुप का गठन किया गया था। किशनगंज में जिला, अनुमंडल, सर्किल व थाना स्तर पर साइबर सेनानी ग्रुप बनाया गया। साइबर अपराध को रोकने के लिए एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी व मुख्यालय डीएसपी अजय झा के द्वारा लगातार प्रचार-प्रसार भी किया जाता रहा है। एसपी भी लगातार साइबर सेनानी ग्रुप के माध्यम से साइबर अपराध सहित अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं।

डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार