राजद का धरना प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, किशनगंज : वाम संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद किशनगंज में बेअसर रहा। अलसुबह से होती रही बारिश के बीच दोपहर को राजद कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सरवर आलम व उपाध्यक्ष देवेन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल को किसान विरोधी करार दिया।

सांकेतिक रूप से विरोध प्रदर्शन कर रहे राजद कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरूद्ध नारेबाजी कर की। अंबेडकर टाउन हॉल के समीप आयोजित धरना प्रदर्शन में बिल में संसोधन की मांग की गई। जिलाध्यक्ष सरवर आलम ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए किसानों विरोधी बताया। नए बिल में अनाज के दाम में बढ़ोतरी कर बिचौलियों के जेब भरने का काम कर रही है। अगर बिल में सुधार नहीं किया गया तो देश भर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
रास्ता रोककर किया कृषि बिल के खिलाफ में प्रदर्शन यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार