ई-पास से रेलकर्मियों को होगी सुविधा : मंडल प्रबंधक

बेगूसराय। सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सोनपुर मंडल अपनी कार्यप्रणाली एवं कार्य कुशलता में गुणात्मक सुधार लाने की ²ष्टि से डिजीटलीकरण की तरफ निरन्तर अग्रसर है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए सोनपुर मंडल द्वारा ई-पास जारी किया जाना प्रारम्भ कर दिया गया है। मंडल द्वारा पहला ई-पास शनिवार को जारी किया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि ई-पास की खासियत है कि इससे आइआरसीटीसी की वेबसाइट द्वारा ई-आरक्षण टिकट भी प्राप्त किया जा सकता है। ई-पास से रेल विभाग को अनेक फायदे हैं। अब रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आरक्षित टिकट हेतु यात्री आरक्षण केन्द्र पर जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। यह सुविधा कर्मचारी कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। पेपर पास जारी करने में लगने वाले कागज की बचत से पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा।

अब मोबाइल पर देख सकेंगे खतियान यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार