Aadhaar कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए नहीं देना होता कोई भी डाक्यूमेंट, जानें UIDAI का नियम

आधार कार्ड में सही और अपडेटेड जानकारियों का दर्ज होना जरूरी है। अक्सर लोग लेट लतीफी के चलते आधार में अपडेटेड जानकारियों को दर्ज नहीं करते।आधार कार्ड एक बेहद ही अहम दस्तावेजों में से एक है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) आधार कार्ड जारी करती है। इसमें एक यूजर की डेमोग्राफिक और बॉयोमेट्रिक जानकारियां होती हैं। आधार की अहमियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बच्चे के स्कूल में एडमिशन से लेकर सरकारी योजनाओं में मिलने वाली सब्सिडी के लिए यह अनिवार्य है।

Subscribe Techno Ishant YouTube chennel https://www.youtube.com/channel/UCXREcwcWVXQhvMKMnyWbaLw
आधार कार्ड में सही और अपडेटेड जानकारियों का दर्ज होना जरूरी है। अक्सर लोग लेट लतीफी के चलते आधार में अपडेटेड जानकारियों को दर्ज नहीं करते। इनमें से एक है मोबाइल नंबर अपडेशन। कल पर टाल कर किसी काम को पूरा नहीं किया जा सकता।
आपको आधार से मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आपको नजदीकी एनरोलमेंट सेंटर पर क्लिक करना होगा। यहां से आप आधार करेक्शन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। 
इस फॉर्म में आपको पूरी जानकारी देनी होगी और मोबाइल नंबर के बारे में भी बताना होगा। पूरी तरह से भरने के बाद आपको आधार कार्ड करेक्शन फॉर्म एनरोलमेंट सेंटर पर जमा करना होगा। इसके अलावा सेंटर पर आपको अपनी बायोमीट्रिक डिटेल्स को ऑथेंटिकेट करना होगा। वेरिफिकेशन के बाद आपको एक स्लिप भी मिलेगी। इसमें अपडेट रिक्वेस्ट नंबर भी मिलेगा इसके जरिए अपडेट का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
Subscribe Techno Ishant YouTube chennel Link,,, https://www.youtube.com/channel/UCXREcwcWVXQhvMKMnyWbaLw

अन्य समाचार