एक मत को रद करने की निवर्तमान प्रमुख ने की मांग

संवाद सूत्र, पोठिया (किशनगंज): पोठिया के प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख के विद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर मत विभाजन के बाद एक मत को रद कराने की मांग उठी। निवर्तमान प्रमुख मोहम्मद जाकिर हुसैन ने कहा कि एक सदस्य द्वारा क्रॉस की जगह प्लस का चिन्ह लगाया गया है। जिसे रद किया जाय।

मत विभाजन के बाद प्रखंड मुख्यालय के बाहर मौजूद निवर्तमान प्रमुख ने बताया कि क्रॉस की जगह प्लस का चिन्ह उपयोग करना गलत है, जिसे कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा रद करने की बजाय स्वीकृत कर लिया गया, जो सर्वथा गलत है। बैठक के बाद जाकिर हुसैन कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ से मिलकर भी इसकी मांग की।
एक नजर यह भी पढ़ें
हालांकि इस पर कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ शशीम सौरभ मणि ने बताया कि मतपत्र में जो निशान लगाया गया था, उसे नियमानुसार स्वीकृत करना ही था। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं थी, जिसने मत दिया, उसकी मंशा भी बिल्कुल स्पष्ट थी।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार