बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन घायल

कैमूर। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भुवालपुर के पास ड्यूटी कर लौट रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मी की बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। इस दुर्घटना में कुल तीन लोग घायल हो गए। घायलों में भभुआ निवासी बागो यादव के पुत्र अशोक यादव, मोहनियां थाना क्षेत्र के दादर गांव निवासी जयप्रकाश सिंह के पुत्र चंद्रभान सिंह व शंभू नाथ पांडेय के पुत्र पियूष कुमार पांडेय ग्राम गेहूंआ थाना चैनपुर शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार चांद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लिपिक के पद पर चंद्रभान सिंह कार्यरत हैं। वही अशोक यादव चांद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्राइविग का काम करते हैं। उक्त दोनों व्यक्ति ड्यूटी समाप्त होने के बाद एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भुवालपुर के पास ग्राम गेहुंआ के निवासी पियूष कुमार पांडेय जो कि बाइक से चले आ रहे थे उस बाइक से आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार की देर शाम की बताई जा रही है। उक्त तीनों घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए तीनों को भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।


डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार