3504 की हुई जांच में एक मिला पॉजिटिव

कैमूर। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना का सिर्फ एक ही नया मरीज मिला है। उक्त मरीज एंटीजन से हुई जांच में मिला है। शुक्रवार को कुल 3504 लोगों की कोरोना की जांच की गई है। इस तरह अब कैमूर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1376 हो गई है। इसमें 1330 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। लेकिन अभी भी 34 केस एक्टिव हैं। इसमें 10 लोगों को होम आइसोलेशन में और 14 लोगों को जिला आइसोलेशन केंद्र में रखा गया है। अब तक कुल 1455509 सैंपल की जांच हुई है। जिसमें 141224 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि कैमूर जिले में 12 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से जिले में कोरोना मरीजों के मिलने की संख्या गिरावट आ रही है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग सहित जिला प्रशासन भी राहत महसूस कर रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जांच की गति बढ़ाई जा रही है। प्रतिदिन तीन हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। जिसके चलते अब कोरोना की जांच जिले में लगभग डेढ़ लाख तक पहुंच गई है। कोरोना मीटर - कैमूर -

बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन घायल यह भी पढ़ें
नए मामले - एक
एक दिन पहले के नए मामले - दो
वर्तमान में संक्रमित - 34
रास्ते में गिरे तार में स्पर्श होने से घास लेने गए अधेड़ की मौत यह भी पढ़ें
कुल मामले - 1376
मौत - 12
बचाए गए - 1330
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार