वाहन और मास्क जांच अभियान में 33 सौ रुपए जुर्माना वसूला

बेगूसराय। गढ़पुरा थाना पुलिस ने रविवार को वाहन एवं मास्क के किए गए जुर्माना के रूप में 33 सौ रुपए की वसूली की। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया कि रविवार को सघन जांच अभियान में वाहन चेकिग में 2 हजार रुपए की जुर्माना वसूली की गई। वहीं बगैर मास्क के लोगों से 13 सौ रुपए की वसूली की गई है। लगातार वाहन चेकिग एवं मास्क चेकिग से क्षेत्र में व्यापक असर पड़ रहा है।

डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार