खुशी हो या गम, पौधा लगाए हम

जमुई। खुशियां हो या गम, पौधा जरूर लगाएं हम, के नारों के साथ साइकिल यात्रा एक विचार मंच के सदस्यों ने 247 वीं रविवारीय यात्रा खैरमा गांव में पूर्ण की। इस क्रम में कहा कि पर्यावरण संरक्षण से ही हम अपने आने वाले कल को सुंदर बना सकते है। इस अवसर पर खैरमा में ग्रामीणों के सहयोग से खेल मैदान के किनारे पौधारोपण कर उसके संरक्षण पर बल दिया गया। सदस्य शैलेश भारद्वाज ने बताया कि हमलोगों को जन्म दिन, विवाह, त्योहार या अन्य खुशी के अवसर पर पौधा लगा पर्यावरण को संरक्षित करना चाहिए। पेड़-पौधे आदिकाल से मनुष्य जीवन व भारतीय संस्कृति का अटूट हिस्सा रहे हैं। सदस्य अजीत कुमार ने बताया कि वैज्ञानिकों के अनुसार पीपल एकमात्र ऐसा वृक्ष है जो 24 घंटे आक्सीजन ही देता है। इस मौके पर जीविका के जिला स्वास्थ्य प्रबंधक शेष नाथ राय ने कहा कि जहां भी जगह रहे वहां पौधा लगा के स्वस्थ जीवन की बुनियाद रख सकते हैं। इस अवसर पर मंच के सदस्य विवेक कुमार, शेखर कुमार, हरेराम कुमार, सचिराज पद्माकर, बंटी कुमार, आकाश कुमार ठाकुर, सुधांशु कुमार, सहित खैरमा ग्राम के पंकज कुमार, सिद्धार्थ सिन्हा, आनंद सिंह, रोहित कुमार, रोहित शेखर, विवेक कुमार, रिशु कुमार, आनंद कुमार सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।


डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार