पूर्व विधान पार्षद के निधन पर जताया शोक

सहरसा। जिले के प्रसिद्ध व्यवसायी एवं पूर्व विधान पार्षद ईसराईल राईन के निधन पर जिले के राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक का इजहार किया है। सांसद दिनेशचंद्र यादव ने कहा कि ईसराईल राईन साहब नेकदिल इंसान व मिलनसार स्वभाव के समाजसेवीथे। उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। पूर्व सांसद सूर्यनारायण यादव ने कहा कि वे एक मिलनसार व्यक्ति थे जिनका सभी राजनीतिक दलों से एक समान रिश्ता था। रत्नेश सादा, डॉ. अरूण कुमार, गुंजेश्वर साह, नप अध्यक्ष रेणु सिन्हा, अंजुम हुसैन, अनवार आलम, अक्षय झा, बिट्टू सिंह, डॉ. मो. लुतफुल्लाह, मंजीत सिंह आदि ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। पूर्व विधान पार्षद के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने भी शोक जताया है। एआइसीसी सदस्य डॉ. तारानंद सादा ने कहा कि आज कोसी की राजनीति में एक शून्यता आ गई है। हमने एक संघर्षशील, साधारण जीवन शैली के नेता को खो दिया है।

एसएफसी गोदाम सड़क हुआ कीचड़मय यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार