18-19 वर्ष के 3760 मतदाता पहली बार डालेंगे वोट

मुंगेर । विधानसभा चुनाव 2020 में तारापुर विधानसभा क्षेत्र के पांच प्रखंड के कुल 315880 मतदाता मतदान के जरिए नए विधायक का चुनाव करेंगे। सहायक निर्वाची पदाधिकारी वसीम अकरम ने बताया कि इस बार के चुनाव में पुरुष मतदाता की संख्या 170004 है। जबकि महिला मतदाता की संख्या 145868 है। थर्ड जेंडर मतदाता विधानसभा में 8 हैं। उन्होंने कहा कि इस बार 127 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं तथा कुल 457 मतदान केंद्रों पर मतदान कराए जाएंगे। एक मतदान केंद्र को प्रखंड में आदर्श मतदान केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य निर्वाचन आयोग के द्वारा चलाया जा रहा है। परंतु यह कभी भी बंद किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस बार 18-19 वर्ष के 3760 मतदाता का नाम सूची में जोड़ा गया है जो पहली बार मतदान करेंगे। सर्वाधिक नए मतदाता बूथ संख्या 143 पर जोड़े गए हैं। जिनकी संख्या 274 है। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसका भौतिक सत्यापन भी कराया जा रहा है। आमजन को कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षात्मक उपाय अपनाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। भयमुक्त वातावरण में अधिक से अधिक मतदान कराने को लेकर भी जागरूकता कार्यक्रम विभिन्न माध्यमों से की जा रही है।

40 लीटर शराब बरामद यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार