छोटे पंडाल में प्रतिमा व कलश स् थापना कर होगी पूजा-अर्चना

कैमूर। जिले में विधानसभा चुनाव के साथ दुर्गा पूजा का उत्साह भी लोगों में खुब देखने को मिल रहा है। वहीं पूजा समितियों द्वारा दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू कर दी गई है। लेकिन कोरोना संक्रमण व आचार संहिता को देखते हुए पूजा समितियों के द्वारा कम बजट में सभी कार्यक्रम किए जा रहे हैं। पूजा समिति इस बार छोटे पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना करेगी। इसके अलावा सड़क पर किसी प्रकार की सजावट नहीं की जाएगी। सजावट का कार्य सिर्फ पंडालों में ही करने का निर्णय पूजा समितियों द्वारा लिया गया है।

अभाविप ने चलाया सदस्यता अभियान यह भी पढ़ें
शिवाजी ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि इस बार सिर्फ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। छोटा पंडाल बनाया जाएगा। पूर्व के वर्षों में मां दुर्गा की प्रतिमा भव्य बनाई जाती थी। साथ ही अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा भी स्थापित की जाती थी। इसके अलावा पंडाल से कुछ दूर तक श्रद्धालुओं के आने जाने के लिए रोशनी और सजावट की जाती थी। लेकिन इस बार यह सब व्यवस्था नहीं की जाएगी। मां दुर्गा का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण कराया जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए से अधिक भीड़ नहीं होने दी जाएगी। बता दें कि कैमूर जिले में दुर्गा पूजा महोत्सव काफी धूमधाम से मनाया जाता रहा है। जिले के भभुआ नगर सहित सभी प्रखंड मुख्यालय व गांवों में पंडाल का निर्माण कर भव्य प्रतिमा की स्थापना की जाती है। भभुआ नगर में लगभग एक दर्जन पंडाल का निर्माण होता है। जिन पर समितियों द्वारा काफी राशि खर्च की जाती थी। जिसे देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से भी जनसैलाब उमड़ता था। लेकिन इस बार किसी पूजा समिति द्वारा दुर्गा पूजा महोत्सव में बहुत भव्य तैयारी नहीं की जा रही है। सभी समिति अपने स्थान पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना करने तक ही महोत्सव को सीमित रखने का प्रयास कर रही है।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार