महिला का अपहरण, पांच लोगों पर मामला दर्ज

अररिया।

नरपतगंज थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व 35 वर्षीय महिला का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद स्वजन ने लगातार खोजबीन करने के बाद नहीं मिलने पर महिला के पति ने नरपतगंज थाना पहुंचकर गांव के ही पांच लोगों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।
मालूम हो कि दो दिन पहले महिला घर में थी। गांव के ही पांच लोग ने घर पहुंच कर महिला का अपहरण कर लिया। जबकि महिला के पास नगद जेवरात सहित हजारों रुपए मूल्य का सामान भी था। घटना के बाद पीड़ित पति ने नाथपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी गांव के नरसिंह सिंह, जयश्री सिंह, रामवतिया देवी , अरविद सिंह एवं कपिलदेव सिंह पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। नरपतगंज थानाध्यक्ष मसूद अहमद हैदरी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही अपहृत महिला को बरामद करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नरपतगंज डाकघर में 15 दिनों से लिक फेल, खाताधारियों ने जताया विरोध यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार