15 दिनों में 4642 की जांच, 45 लोग कोराना संक्रमित

बगहा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बावजूद लोग बेखौफ होकर घूम रहे हैं। जन-जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गांव-गांव कैंप लगाकर लोगों को वायरस के बारे में जानकारी दी जा रही। साथ ही इच्छुक लोगों की संक्रमण जांच भी की जा रही। जांच में जिन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो रही उन्हें दवा देकर होम क्वारंटाइन किया जाता है। हालांकि बीते 15 दिनों में बगहा दो के विभिन्न क्षेत्रों में शिविर के माध्यम से हुई जांच के आंकड़े यह गवाही दे रहे कि संक्रमण का दायरा सिमट रहा। बावजूद इसके एहतियात अभी भी जरूरी है।

रहस्यमय परिस्थितियों में जुड़वा बच्चों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर यह भी पढ़ें
----------------------------------------
दिनांक--- जांच की संख्या--- संक्रमितों की संख्या
15 सितंबर-- 74---- 00
16 सितंबर--- 103 --- 03
17 सितंबर --- 108--- 06
18 सितंबर --- 74---- 03
19 सितंबर--- 349---- 06
20 सितंबर---- 241---- 01
21 सितंबर--- 506---- 01
22 सितंबर---- 338--- 01
23 सितंबर---- 520---- 02
24 सितंबर --- 464---- 02
25 सितंबर---- 400---- 00
26 सितंबर--- 304--- 06
27 सितंबर--- 430--- 00
28 सितंबर --- 439--- 01
29 सितंबर---- 371--- 08
30 सितंबर ---- 463--- 05
-----------------------
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार