पुत्री के घर पर रह रहे वृद्ध की चंवर में डूबने से मौत

वैशाली । भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिहमा कल्याण गांव के चंवर में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक 61 वर्षीय पुत्र रामलाल ठाकुर साहेबगंज निवासी स्व. महंगू ठाकुर के पुत्र थे और वर्तमान में अपनी बेटी के घर भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिहमा कल्याण गांव में रहते थे।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चंद्र भूषण शुक्ला पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे घटना की जानकारी ली। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रामलाल ठाकुर गांव में घूमकर नाई का काम करते थे। बुधवार की सुबह घर से निकले थे लेकिन देर शाम घर वापस नहीं लौटे। तब स्वजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा कि सिहमा कल्याण चंवर में एक शव पड़ा है। शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया सहित काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। मुखिया रामाकांत ठाकुर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकलवाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है। मृतक के स्वजनो के द्वारा आवेदन मिलते ही आगे की कारवाई की जायेगी।
नक्सली वारदात में शामिल वांछित सुनील राम गिरफ्तार यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार