सोलह क्विटल अवैध जावा महुआ जब्त

संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर (मुंगेर): थाना पुलिस ने तिलवरिया गांव में छापेमारी कर सोलह क्विटल अवैध जावा महुआ जब्त किया गया। थानाध्यक्ष मिटू कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर तिलवरिया गांव निवासी सुनील यादव के घर छापेमारी की गई, जहां 32 बोरा अवैध जावा महुआ बरामद किया गया है। प्रत्येक बोरी में 50 किलोग्राम जावा महुआ मिला है। पुलिस के आने की भनक मिलते ही सुनील यादव घर छोड़कर भागने में कामयाब रहा। इस अभियान में सहायक अवर निरीक्षक राजीव कुमार सुधांशु समेत पुलिस बल जवान शामिल थे। इधर अवैध महुआ के विरुद्ध हुई छापेमारी की भनक मिलते ही धंधे में संलिप्त धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है।


डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार