भारतीय रुपये के साथ नेपाल सीमा से एक गिरफ्तार

अररिया। शुक्रवार की सुबह टिकुलिया बस्ती की खुली सीमा से हवाला के पैसे के साथ नेपाल प्रवेश किये एक नेपाली नागरिक की गिरफ्तारी हुई है। नेपाल सशस्त्र पुलिस बल मोरंग के एसपी तीर्थ पौडेल से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को भारत से नेपाल प्रवेश किये धनुषा के निवासी संतोष महतो को नेपाल में प्रतिबंधित नोट के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसपी पौडेल के अनुसार सशस्त्र पुलिस बल बीओपी रानी की टीम के द्वारा हुलास मेटल चोक से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार ब्यक्ति के पास से एक लाख 32 हजार भारतीय रुपये बरामद किया गया है। नेपाल में पांच सौ से उपर के भारतीय मुद्रा प्रतिबंधित है। वही गिरफ्तार व्यक्ति के द्वारा बरामद पैसे का कोई स्त्रोत भी नही बता पाने के कारण विदेशी मुद्रा विनियम के कानून अनुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए विराटनगर भ्सार कार्यालय को सुपुर्द किया गया है।वही गुरुवार को रौतहट सीमा से भी हवाला के 15 लाख रुपए के साथ एक भारतीय नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है।

बड़ी समस्या बन गई है रोजगार के लिए युवाओं का पलायन यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार