पति-पत्नी विवाद में बुरे फंसे विहिप नेता, थानेदार ने बचाई जान

बेगूसराय। नगर थाना क्षेत्र के पोखड़िया में पति-पत्नी विवाद मामले में पत्नी द्वारा सहायता के लिए बुलाने पर पहुंचे बजरंग दल के प्रदेश सह संयोजक शुभम भारद्वाज समेत विहिप के जिला मंत्री विकास भारती व विभाग संयोजक पंकज कुमार एक समुदाय विशेष की भीड़ में फंस गए। समुदाय विशेष की भीड़ पति-पत्नी के विवाद में विहिप बजरंग दल के आने से नाराज थे। भीड़ से घिरने के बाद सोशल मीडिया पर घटनाक्रम का लाइव वीडियो शेयर करने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह , महामंत्री कृष्णमोहन पप्पू समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच उन्हें भीड़ से छुड़ाने का प्रयास किया। जानकारी मिलते ही नगर थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार झा ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच शुभम समेत उनके साथियों की जान बचाई और पत्नी से मारपीट के आरोपित पति मो. आफताब आलम को हिरासम में लिया है। पत्नी अंजली मिश्रा ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस पति व पत्नी से पूछताछ कर मामले की पड़ताल कर रही है।


डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार