टाटी में डूबे किशोर की खोज में लगाए गए गोताखोर

शेखपुरा। गुरुवार को शेखपुरा की टाटी नदी में डूबे किशोर शिवराज (12) को खोजने के लिए शुक्रवार को सरकारी गोतखोरों को लगाया गया है। समाचार लिखे जाने तक किशोर का कोई पता नहीं चला है। शेखपुरा के बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप के नेतृत्व में प्रशासन तथा पुलिस टाटी नदी पर मुरारपुर छिलका पर कैंप किये है। बताया गया गुरुवार को दोस्तों के साथ नहाने के दौरान शिवराज अपने दो अन्य दोस्तों के साथ डूब गया था। लोगों ने दो बालकों को तो बचा लिया मगर शिवराज का पता अभी तक नहीं चला है। बीडीओ ने बताया लापता शिवराज की खोज के लिए शुक्रवार को चार गोताखोर को टाटी नदी में उतारा गया है। चारों गोताखोर के घंटों के प्रयास के बाद भी लापता शिवराज का पता नहीं लगा है। आशंका जताई गई है मुरारपुर छिलका के पास नदी में उगी झड़ियों में किशोर का शव फंसा हो सकता है। इसको लेकर गोता़खोरों के प्रयास से नदी में पानी के नीचे झाड़ियों में भी तालाश की जा रही है। नदी में लापता हुए किशोर शिवराज के स्वजन भी खोज स्थल पर जमे हुए हैं। शिवराज मुरारपुर के अरविद राम का पुत्र बताया गया है।

कोषांगों के तैयारियों की हुई समीक्षा यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार