चकफतेहा में गांधी विकास समिति का हुआ गठन

शिवहर । पुरनहिया के चकफतेहा गांव में गांधी जयंती के अवसर पर ग्रामीणों की बैठक पूर्व पंसस महेश्वर मिश्र मुन्नु की अध्यक्षता में हनुमान मंदिर प्रागंण में हुई। जिसमें गांधी विकास समिति का गठन किया गया। वहीं 17 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान तथा विकास को प्रोत्साहित करते हुए असहाय एवं गरीबों की मदद करना है। कमेटी में अध्यक्ष पद पर महेश्वर मिश्र, उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार झा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र साह व सचिव पद पर राजेंद्र मंडल को चुना गया। जबकि, सदस्य के रूप में ब्रजकिशोर मिश्र, किशोरी मंडल,मंगल मंडल, विजेंद्र सहनी, गोपाल मंडल, वकील राय, जनु पंड़ित, रामाश्रय राय व वकील राय को शामिल किया गया।

आमसभा और रैली के लिए जिलाधिकारी ने तय किए स्थल यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार