नई कृषि नीति से बढ़ेगा किसानों का मुनाफा : डॉ. सोहाने

संवाद सहयोगी, किशनगंज : किसान खेती के लिए वैज्ञानिक तकनीक के साथ आधुनिक कृषि यंत्र का प्रयोग करें तो प्रति एकड़ उत्पादन में अवश्य ही बढ़ोतरी संभव है। इस दिशा किसान थोड़ा प्रयास करें तो समेकित कृषि प्रणाली अपना कर स्व्च्छता के साथ कम भूमि पर खेती के साथ कुक्कुट पालन, मछली पालन और बकरी पालन सहित कई अन्य व्यवसाय कर अधिक मुनाफा अर्जन करने में सक्षम बन सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. आर. के. सोहाने ने कहा कि किसानों के लिए नई कृषि नीति को धरातल पर उतार रहा है। इस कृषि नीति के बदौलत किसान को अधिक मुनाफा होगा। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र में चलाए जा रहे परियोजना एवं कार्यों का समीक्षा किया गया। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जलवायु अनुकूल खेती कार्यक्रम के शत प्रतिशत लक्ष्यों को प्राप्त करने के निर्देश दिए।


जिला कृषि पदाधिकारी और परियोजना निदेशक आत्मा कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा चलाएं जा रहे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने में सहयोग देते रहें। केवीके परिसर में 50 से अधिक फलदार पौधे लगाए गए। इस दौरान मुख्य रुप से जिला कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार झा, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान केवीके ई. मनोज कुमार राय, आत्मा के परियोजना निदेशक के के प्रसाद, वैज्ञानिक डॉ. नीरज प्रकाश, वैज्ञानिक डॉ. हॉ. हेमंत कुमार, बीएओ सत्येन्द्र कुमार, मिराज आलम, सुनीता कुमारी, राकेश मंडल और नीरज कुमार सिंह सहित कई कर्मी मौजूद थे।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार