नंगा कर छात्र की पिटाई मामले में सक्रिय हुई पुलिस

शेखपुरा। शुक्रवार को शहर के बंगालीपर छात्र की पिटाई के मामले में पुलिस एक्टिव हो गई है। इसके पहले सोशल मीडिया में शेखपुरा पुलिस की जमकर आलोचना हुई। शुक्रवार को छात्र की पिटाई के लगभग छह घंटे बाद तहकीकात करने बंगालीपर पहुंची। शेखपुरा थाने के एसएचओ ने बताया वीडियो फुटेज की मदद से छात्र की पिटाई करने वाले बदमाशों की पहचान की जा रही है। पिटाई से जख्मी हुआ छात्र तथा उसका परिवार नहीं मिला। बताया गया इलाज कराने शेखपुरा से बाहर चला गया है। बताया गया बदमाशों की पहचान करके उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। इधर स्थानीय लोगों ने बताया कुछ लड़कों द्वारा शुरू किया गया गैंगवार को पुलिस हल्के से ले रही है। इसका नतीजा आगे चलकर भयंकर हो सकता है। बताया गया बदमाशों के बीच यह गैंगवार पिछले तीन वर्षों से चल रहा है। इसको लेकर दोनों गुटों के बीच कई बार हिसक संघर्ष हो चुका है। मगर पुलिस इन हिसक संघर्षों को सामान्य मारपीट के रूप में ले रही है। इसकी वजह से बदमाशों का मनोबल ऊंचा हो रहा है। लोग दशहरे के दौरान फिर बड़ी घटना की आशंका जता रहे हैं।

शेखपुरा में तीसरे दिन भी नहीं हुआ कोई नामांकन यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार