बाइक लूटने का प्रयास कर रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा

मोतिहारी। घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बलान चौक के निकट शुक्रवार की रात बाइक लूटने की कोशिश कर रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए बदमाशों में लाला टोला लौखान निवासी मुकेश कुमार एवं घोड़ासहन अहमदनगर निवासी मो. अब्दूल करीम शामिल हैं। वहीं, भाग निकले दो बदमाशें की भी पहचान कर ली गई है। वे अहमदनगर निवासी रंजन कुमार एवं मंजय मल्ली बताए गए हैं। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी गई है।

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने गिरफ्तारी कि पुष्टि करते हुए बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गुरमिया निवासी पप्पू कुमार अपनी बहन के साथ घोड़ासहन हास्पीटल मे भर्ती भाभी से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को लूटने का प्रयास किया। इस क्रम में बदमाशों ने पप्पू की बहन को पीछे से पकड़कर गिरा दिया। छीन-छपट में असंतुलित होकर बाइक सवार बदमाश भी गिर गए। पप्पू द्वारा शोर मचाए जाने पर वहां स्थानीय लोग पहुंच गए और दो बदमाशों को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आई।
बदमाशों ने बाइक सवार को गोली मार पुलिस को दी चुनौती, छापेमारी जारी यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार