2015 में महिला वोटरों ने दिखाया था दम, इस बार भी अधिक वोटिग की उम्मीद

पूर्णिया। पूर्णिया में महिला मतदाताओं का दबदबा रहा है। जनप्रतिनिधियों को चुनने में वे अहम रोल अदा करती हैं। गत विधानसभा चुनाव में भी यहां की महिला मतदाताओं ने काफी दम दिखाया था। सात में छह विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों पुरूषों से अधिक मतदान किया था। गत लोकसभा चुनाव में भी महिलाओं ने पुरूषों से अधिक मताधिकार का प्रयोग किया था। लोकसभा चुनाव में महिला मतदाताओं का वोट फीसद 68.15 था जबकि पुरूषों का 62.81 ही था। इस बार भी महिला वोटरों की संख्या पुरूष मतदाताओं के करीब बराबर है तथा जेंडर रेशियो भी 927 है। ऐसे में इस बार भी महिला मतदाता प्रत्याशियों के जीत-हार में प्रमुख भूमिका निभाएंगी। घर हो या कार्यक्षेत्र, भारत में लैंगिक असमानता की जड़ें बहुत गहरी हैं। जिले में 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां के महिला वोटरों ने काफी सक्रियता दिखाई थी तथा छह विधानसभा क्षेत्र में पुरूषों से अधिक मतदान किया था। वही सिर्फ एक विधानसभा में वह पुरुषों से पीछे थी। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले विधानसभा चुनाव में


धमदाहा, रूपौली, बनमनखी, कसबा, बायसी और अमौर में महिला मतदाताओं ने पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा मतदान किया था। वही सिर्फ पूर्णिया सदर विधानसभा क्षेत्र में महिला वोटरों को वोटिग के मामले में पुरूषों ने पछाड़ा था।
इस बार के विधानसभा चुनाव में भी जिले में महिला मतदाताओं की संख्या लगभग पुरूषों के बराबर है। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 21,09,990 है जिसमें पुरूष मतदाता 1095101 और महिला वोटर 1014810 हैं। मतदाताओं का जेंडर रेसियो 927 है। इसलिए इस बार भी
महिला वोटरों के द्वारा ज्यादा वोटिग करने की संभावना है। 2015 में पुरुष-महिला वोटिग का विवरण विधानसभा-महिला मतदान-पुरूष मतदान
कोसी स्नातक क्षेत्र चुनाव नामांकन का आज अंतिम दिन,कई प्रत्याशी कर सकते हैं नामांकन यह भी पढ़ें
1.अमौर-91793-76583
2.बायसी-86774-73779
3.कसबा-93338-88360
4.बनमनखी-89512-74297
5.रूपौली-91581-88752
6.धमदाहा-94861-93548
7.पूर्णिया सदर-87654-99347
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार