चुनाव में खलल डालने की संभावना पर 550 लोगों पर 107 की कार्रवाई

संवाद सूत्र, गम्हरिया (मधेपुरा) : विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी जोरों पर है। चुनाव निष्पक्ष हो इसके लिए गम्हरिया में थानाध्यक्ष मनोज कुमार बच्चन ने अब तक 550 लोगों पर 107 की कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अमन चैन बनी रहे इसको लेकर दिन रात पुलिस कार्य कर रही। लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि मधेपुरा विधानसभा का चुनाव तीसरे और अंतिम चरण में सात नवंबर को होना है। इसके लिए तैयारी जोरों पर है।

डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार