एक क्विटल गांजा बरामद, कारोबारी फरार

कैमूर। कैमूर के पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद के निर्देश पर गांजा तस्करों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान जारी है। अभियान के दूसरे दिन मोहनियां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिसमें पुलिस ने एनएच 30 मोड़ के समीप अवस्थित एक गैरेज से एक क्विटल गांजा बरामद किया है। पुलिस कारोबारी की तलाश कर रही है। सोमवार को मोहनियां थाना में प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में गांजा व मादक पदार्थों के कारोबारियों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन मोहनियां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव के नेतृत्व में एसआई राजीव कुमार यादव व एएसआई राजेश कुमार ने पुलिस बल के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एनएच 30 मोड़ के समीप एक गैरेज में बोरे में संदिग्ध पदार्थ रखा हुआ है। मोहनियां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैरेज से करीब एक क्विटल गांजा बरामद कर लिया। गांजा कारोबारी की तलाश की जा रही है। जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रविवार को छापेमारी अभियान में दो लाख 92 हजार रुपये नगद और एक क्विटल गांजा बरामद किया गया था। जिसमें पांच अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। कैमूर जिला को यूपी से जोड़ने वाली सड़कों पर पुलिस की कड़ी नजर है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए सड़क पर चलने वाले वाहनों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। जिससे चुनाव में होने वाले मादक पदार्थों व धनबल के प्रयोग को रोकने पुलिस को मदद मिलेगी।

योजना के नाम पर किसानों से अवैध वसूली का मामला उजागर यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार