छेड़खानी का विरोध करने पर पत्थर से मार पिता-पुत्र को किया घायल

कैमूर। थाना क्षेत्र में एक गांव में सोमवार की रात कुछ बदमाशों के द्वारा नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी एवं पथराव का मामला सामने आया है। इस मामले में परिजनों के विरोध पर बदमाशों ने नाबालिग के पिता पुत्र को ईंट पत्थर चला कर घायल कर दिया। मामले को लेकर चैनपुर थाने में शिकायत की गई है। नाबालिग के पिता ने बताया कि सोमवार की रात इनकी पुत्री घर के बगल में शौचालय में शौच के लिए जा रही थी। पहले से घात लगाए दिनेश पासवान, अमरजीत पासवान, अशोक पासवान, मनोज पासवान, विनोद पासवान, निर्दोषी पासवान के द्वारा इनकी पुत्री के ऊपर ढेला मारा गया और सभी लोग उनकी पुत्री के साथ छेड़खानी करने लगे। तब इनकी पुत्री जोर-जोर से चिल्लाने लगी। शोर की आवाज सुनकर सभी लोग पहुंच गए और इसका विरोध पीड़िता के पिता और भाई के द्वारा किया गया तो उक्त सभी लोग पत्थर से मारने लगे। जिसमें पीड़िता के भाई के पैर में गंभीर चोट आई। वहीं पिता राजेंद्र बांसफोर के सिर पर ईंट लगने से गंभीर चोट आई है। ईंट पत्थर चलाने से उक्त लोगों के घर जो कि अलवर से छाए गए थे वह भी टूट गया। जिसके बाद सभी लोग रात के समय ही चैनपुर थाने में आकर शिकायत किए। जिसके बाद उनका इलाज चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में घायलों का इलाज कराया गया है। आवेदन प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।

ट्रक चालक का हत्यारा खलासी गिरफ्तार हत्या में प्रयुक्त औजार व मोबाइल बरामद यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार