प्रखंड की सीमा हुई सील, चल रहा सघन वाहन जांच अभियान

बेगूसराय। चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए आगामी तीन नवंबर को होने जा रहे मतदान में खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के 58,381 मतदाता 94 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 305912 पुरुष एवं 27786 मतदाता शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कुल तीन थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। उक्त जानकारी प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राघवेंद्र कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रखंड में 65 संवेदनशील तथा 29 सामान्य श्रेणी के मतदान केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र को कुल नौ सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार को सेक्टर-एक का सेक्टर मजिस्ट्रेट, एमओ अजय कुमार को सेक्टर दो, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी हेम नारायण महतो को सेक्टर तीन, प्रखंड पशुपालन अधिकारी डॉ. विजय कुमार को सेक्टर चार, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजू शर्मा को सेक्टर पांच, आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह डीडीओ मुनीम आलम को सेक्टर छह, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल रोसड़ा के कनीय अभियंता कौशल कुमार सिंह को सेक्टर सात, उत्क्रमित मध्य विद्यालय महादेव स्थान करोड़ के प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार सहनी को सेक्टर आठ तथा बाढ़ प्रमंडल मंझौल के कनीय अभियंता श्याम कुमार चौरसिया को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। प्रखंड की सीमा हुई सील
आंगनबाड़ी केंद्रों पर की गई गोद भराई की रस्म यह भी पढ़ें
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से आगामी विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए प्रखंड से सटे समस्तीपुर जिला के सीमावर्ती क्षेत्र को सील किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि एसएच 55 तारा चौक से नरहन समस्तीपुर को जाने वाली सड़क में फफौत बूढ़ी गंडक पुल के समीप तथा बेगूसराय रोसड़ा एसएच 55 मुख्य पथ को प्रखंड की सीमा सागी जीरोमाइल के समीप सील किया गया है। इन चेकपोस्ट पर पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिनके द्वारा इन पथों से आने जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
तीन स्थानों पर बलों का किया गया ठहराव
विधानसभा चुनाव में बाहर से आने वाले पारा मिल्ट्री फोर्स के ठहरने की अलग व्यवस्था की गई है। इसके लिए तीन स्थानों का चयन किया गया है। इसमें प्रखंड के एमआरडी इंटर कॉलेज मेघौल, परियोजना बालिका प्लस टू विद्यालय मेघौल एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारायणपुर को चिन्हित किया गया है। बलों के ठहराव वाले स्थल पर मुलभूत सुविधा यथा सुरक्षा घेरा, शौचालय, पेयजल के श्रोत, वाहन पड़ाव स्थल, बिजली, रसोई घर का मुकम्मल व्यवस्था की गई है।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार