राजपुर विधानसभा से मैदान में उतरे सात उम्मीदवार

बक्सर : बुधवार को राजपुर विधानसभा से सात प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है। जबकि, अब तक कुल 15 लोगों ने नाम निर्देशन पत्रों की खरीद की है। विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता प्रभात कुमार ने बताया कि इस तरह अब तक कुल 9 लोगों ने नामांकन दर्ज करा दिया है।

बुधवार को जिन उम्मीदवारों ने यहां नामांकन दर्ज कराया है उनमें अशोक पासवान, आजाद पासवान, अशोक कुमार राम, हरेराम प्रसाद, मोहन राम रजक, सुभाष राम एवं विश्वनाथ राम शामिल हैं। जाहिर हो, बुधवार को राजपुर विधानसभा सीट पर नामांकन के लिए निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में गहमागहमी की स्थिति कायम रही। इससे पूर्व यहां से परिवहन मंत्री संतोष निराला एवं सविनय कुमार ने नामांकन दर्ज किया है।

डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार