मोहनियां में विकास को नहीं लगे पंख, समस्याएं बरकरार

जागरण संवाददाता, भभुआ: मोहनियां विधानसभा सीट सुरक्षित है। इस सीट से जीतने वाले प्रत्याशी से जनता को काफी उम्मीदें होती हैं, लेकिन उनपर जनप्रतिनिधि खरा नहीं उतरते। नतीजतन आज भी मोहनियां विधानसभा में पुरानी समस्याएं बरकरार हैं। यहां सड़क, पेयजल, सिचाई, शिक्षा किसी भी क्षेत्र में पूर्ण विकास नहीं हो सका। सभी कार्य आधे-अधूरे हैं। इसके चलते यहां की जनता अब भी परेशान है।

मुद्दा -
1.
सड़क - मोहनियां विधानसभा के कई गांव सड़कों से वंचित हैं। वहां के लोगों को मुख्य सड़क तक आने में काफी परेशानी होती है। गांव के लोग कई किलोमीटर पैदल चलकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचते हैं।
अधिकारी व जवान किसी दल का दिया हुआ खाना पानी नहीं करेंगे ग्रहण यह भी पढ़ें
2.
बस स्टैंड - कुदरा प्रखंड में सबसे बड़ी समस्या बस स्टैंड की है। यहां आज तक बस स्टैंड नहीं बन सका। इसके चलते एनएच दो के किनारे ही बसें व सवारी गाड़ियां खड़ी होती हैं।
3.
जलजमाव - मोहनियां व कुदरा प्रखंड में जलजमाव की समस्या गंभीर है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लोग जलजमाव से परेशान हैं। जलनिकासी की व्यवस्था के लिए कोई पहल नहीं की गई।
4.
सिचाई- फसलों की सिचाई का समय आता है तो नहरों से पानी गायब हो जाता है। कई गांव तो नहर विहीन हैं। सिंचाई के किसानों को मोटर मशीन चलानी पड़ती है। जल निकासी नहीं होने से कुछ गांवों में फसल डूब जाती है।
5.
पेयजल - पेयजल की समस्या भी गंभीर है। यहां नल जल योजना पर पूरी तरह काम नहीं हुआ। गांवों में सरकारी चापाकलों की स्थिति दयनीय है। ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है।
---------------
क्या कहते हैं लोग -
फोटो नंबर- 05
अरूण तिवारी- कुदरा में विकास कुछ नहीं हुआ। जो समस्या पुरानी थी वह आज भी हैं। जलजमाव की समस्या गंभीर है। जिसका समाधान सभी के लिए जरूरी है। इससे कई तरह की बीमारी भी पनप रही है। लेकिन कोई ध्यान नहीं है।
फोटो नंबर- 06
अवधेश पाल- कुदरा में बस स्टैंड नहीं बना। सड़क पर वाहन खड़ा होते हैं। आए दिन दुर्घटना होती है। इस बात की जानकारी सबको है। लेकिन यहां बस स्टैंड बनवाने की दिशा में कोई पहल नहीं हुई।
फोटो नंबर- 07
राम अवध पांडेय - मोहनियां प्रखंड के ही कई गांवों में सड़क नहीं है। जहां के लोग कई किलोमीटर पैदल चल कर प्रखंड मुख्यालय आते हैं। सबसे अधिक परेशानी छात्र-छात्राओं को होती है। छात्र-छात्राएं साइकिल होते हुए पैदल स्कूल जाते हैं।
फोटो नंबर- 08
विष्णु अग्रवाल - ग्रामीण क्षेत्रों की बात तो दूर मोहनियां नगर की हालत बदतर है। यहां जलजमाव की समस्या गंभीर है। पेयजल की व्यवस्था ठीक नहीं है। जनता आज भी त्रस्त है।
------------
मोहनियां विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या- 262868
पुरुष मतदाता - 138091
महिला मतदाता - 124774
अन्य - तीन
बूथों की संख्या- 397
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार