सहदेई बुजुर्ग प्रखंड को 6 सेक्टरों में बांट कर 53 भवनों में बनेंगे 134 मतदान केंद्र

संवाद सूत्र, सहदेई बुजुर्ग :

राजापाकर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के तहत सहदेई बुजुर्ग प्रखंड में 53 भवनों में कुल 134 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कोरोना गाइडलाइन के अनुसार प्रखंड के 51 विद्यालय भवन तथा एक-एक सामुदायिक भवन और तहसील कचहरी भवन सहित दो अन्य भवनों में बूथ निर्धारित किया गया है। इन मतदान केंद्रों में 93 मूल एवं 41 सहायक मतदान केंद्र शामिल है। जानकारी के अनुसार प्रखंड में कुल 9 नक्सल प्रभावित और 5 क्रिटिकल मतदान केंद्र होंगे। इसके साथ ही 45 ऐसे मतदान केंद्र होंगे जो सुरक्षा के ²ष्टिकोण से विशेष रूप में चिन्हित किए गए है, जहां पूर्ब में कभी कोई विवाद हुआ था।
परित्यक्त डीजल टैंक में आग लगने से मची अफरातफरी यह भी पढ़ें
यहां शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर प्रखंड को 6 सेक्टरों में बांटा गया है। जबकि 33 गश्ती दल सह सीवीएम संग्रह समूह बनाए गए हैं। इस बार प्रखंड के यदू रामचरित्र इंटर महाविद्यालय मतदान केंद्र को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया है। इस मतदान केंद्र पर विशेष प्रकार की सजावट एवं अन्य सुविधाएं रहेंगी। वही मतदान केंद्र संख्या 259 एवं 259 (क) उत्क्रमित मध्य विद्यालय नयागंज सोनार टोली पर सभी मतदान कर्मी महिला होंगी।
प्रखंड में 10 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिग का प्रस्ताव भेजा गया है। इनमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय गनियारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नयागंज सोनार टोली, मध्य विद्यालय सुल्तानपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरौवतपुर, यदू रामचरित्र इंटर महाविद्यालय एवं मध्य विद्यालय पोहियार शामिल है। जानकारी के अनुसार पर्दानशीं महिलाओं की जांच के लिए कई मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त महिला कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय, रैम्प, उपस्कर आदि सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए बीडीओ ने प्रखंड के मतदान केंद्र वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिया है।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार