महिला पुलिस निरीक्षक से दु‌र्व्यवहार करने वाला कलीम होगा गिरफ्तार

मोतिहारी। पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने कहा है कि अरेराज की सर्किल पुलिस निरीक्षक से दु‌र्व्यवहार करने वाले कलीम मियां की हर हाल में गिरफ्तारी होगी। कानून को हाथ में लेनेवाले को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले की उन्होंने खुद जांच की है। रिश्वत लेने तथा हथियार रखने के आरोपों की भी जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा, कानून के अनुसार उस पर भी कार्रवाई होगी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मुख्यालय डीएसपी सह एएसपी शैशव यादव भी गुरुवार को अरेराज गए और दर्ज प्राथमिकी के बारे में वहां मौजूद पुलिस अधिकारी व डीएसपी का बयान दर्ज किया। एएसपी ने दर्ज प्राथमिकी को सत्य पाया है।
पूर्व मुखिया की हत्या की साजिश रचते तीन सुपारी किलर गिरफ्तार यह भी पढ़ें
गौरतलब है कि दो अक्टूबर को पुलिस निरीक्षक कल्पना कुमारी के साथ डीएसपी कार्यालय के पास पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बड़कुरवा गांव निवासी कलीम मियां ने किसी केस की पैरवी के सिलसिले में दु‌र्व्यवहार किया था। कलीम ने उन्हें धमकी भी दी थी। तब उन्होंने इसे लेकर अरेराज ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कलीम की गिरफ्तारी के लिए उसके आवास पर भी छापेमारी की जा चुकी है। एसपी ने कहा है कि कलीम के पास तीन हथियार हैं। तीनों लाइसेंसी हैं। इसके अलावा उसके पास कोई अन्य हथियार है तो उसे जब्त किया जाएगा। आ‌र्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। अगर उसने लाइसेंसी हथियार का अनुचित प्रदर्शन किया है तो लाइसेंस रद किया जाएगा।
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार