मधेपुरा विधानसभा में 13 प्रत्याशियों को नोटा ने दिया था शिकस्त



मधेपुरा। मतदाता अब अपने हिसाब से प्रत्याशी को चुनते हैं। अगर प्रत्याशी पसंद नहीं हो तो वे नोटा का इस्तेमाल करते हैं। तभी तो वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में नोटा ने भी कई प्रत्याशियों को पटकनी दी थी।
पिछले चुनाव में मधेपुरा विधानसभा से 18 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया था। इसमें 13 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम मत प्राप्त हुआ। 2907 मत प्राप्त कर नोटा छठे नंबर पर रहे थे। कुल मत के 1.58 प्रतिशत मत नोटा को प्राप्त हुआ था। पांच प्रत्याशी ही नोटा से ऊपर थे। दरअसल चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों के अलावा एक विकल्प नोटा का दिया है। ताकि मतदाताओं को चुनाव लड़ रहे कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं आने पर नोटा का इस्तेमाल कर सके। ऐसे में मतदाताओं ने इस विकल्प का इस्तेमाल कर यह समझाने की कोशिश की थी कि अब सिर्फ सब्जबाग से काम नहीं चलेगा। नहीं तो नोटा का इस्तेमाल होगा। प्रो. चंद्रशेखर ने मारी थी बाजी पिछले चुनाव में मधेपुरा से राजद प्रत्याशी प्रो. चंद्रशेखर ने जीत हासिल की थी। उन्हें 90,974 मत प्राप्त हुआ था। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार विमल को 37,642 मतों से पराजित किया था। भाजपा प्रत्याशी को 53,332 मत मिला था। वहीं तीसरे नंबर पर जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी अशोक यादव रहे थे। उन्हें 6,833 मत प्राप्त हुआ था। वहीं चौथे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति मंडल रहे थे। उन्हें 4,386 मत मिले थे।
प्रत्याशी घोषित करने में जदयू ने मारी बाजी, राजद व लोजपा पर टिकी हैं निगाहें यह भी पढ़ें
60.21 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले थे वोट 2015 के विधानसभा चुनाव में 1,83,722 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 60.21 प्रतिशत मतदान हुआ था। लड़ाई महागठबंधन व राजग के बीच हुई थी। लेकिन इस बार का का परि²श्य अलग है। राजद व जदयू अलग हो गए हैं। जदयू इस बार भाजपा के साथ है। वहीं मैदान में नए चेहरे को मैदान में उतारा है।
पिछले चुनाव में प्रत्याशी व मिले मत -: प्रो. चंद्रशेखर - राजद - 90,974
-: विजय कुमार विमल- भाजपा - 53332
-: अशोक कुमार - जाप - 6,833
-: ज्योति मंडल - निर्दलीय - 4,386
-: अलाउद्दीन - निर्दलीय - 3,605
-: नोटा - नोटा - 2,907
-: विशाल कुमार - निर्दलीय - 2,839
-: गणेश मानव - सीपीएम - 2,549
-: कपिलदेव पासवान - बीएसपी - 2,323
-: विनोद कुमार- एचसीपी - 2,224
-: बिजेंद्र यादव - जेडीआर - 2,177
-: मनीष कुमार - बीएमयूपी - 1,516
-: मु.अली - निर्दलीय - 1,464
-: दिनेश यादव - जीजेडीएस - 1,438
-: सुरेश प्रसाद यादव - निर्दलीय - 1,229
-: कामेश्वर यादव -बीजेकेडी - 1,193
-: कमल कुमार - एसकेएलपी - 1072
-: ओमप्रकाश भाती - एमएएनजेपी - 863
-: मु.ताहिर - टीएनआररएमपीआइ - 798
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार