दलितों के उत्थान के लिए समर्पित किया जीवन

वार्ड पार्षद सलिम सिद्दीकी उर्फ पिंकू ने लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। कहा कि उनके निधन से पूरे भारत को अपूर्णीय क्षति हुई है। कागजी मोहल्ले में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मुकेश खरवार, अकबर हुसैन, गुलाम सरवर, मेराज अहमद, आशिफ अली, मो. इरफानुल्लाह व राजेश कुमार गुप्ता थे। वहीं दूसरी ओर, युवा नेता मो. अलसउद अहमद सिद्दीकी ने केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। इस मौके पर हदरिया पंचायत के पूर्व मुखिया एकराम खान, मो. रईस, धर्मेन्द्र यादव, सफदर इमाम खान, रवि कुमार, नागेन्द्र पासवान, रामबाबू, ओमप्रकाश व परवेज आलम थे।

कभी भी विवादों में नहीं रहे रामविलास पासवान
सिसवन। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन राजनीति के लिए अपूर्णनीय क्षति है। उक्त बातें विधायक कर्णजीत सिंह ने हसनपुरा के फलपूरा पंचायत में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कही। विधायक ने शुक्रवार को हसनपुरा प्रखंड के फलपूरा, पडौली, मेहपुरवा व विशम्भरपुर का दौरा किया। इस मौके पर प्रभुनाथ यादव, उमाशंकर सिंह, ओमप्रकाश यादव, विपिन सिंह, अवधेश पांडेय, मृत्युंजय सिंह व शिवकुमार राम थे।
रामविलास पासवान के निधन पर शोक
भगवानपुर हाट। केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन की खबर मिलते हीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा जिला मंत्री अवधेश कुमार पांडेय, पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार पांडेय, राकेश कुमार, त्रिलोकी श्रीवास्तव, प्रफुल्ल राज पांडेय, विजयशंकर पांडेय व देवानन्द राम शामिल हैं।
पूर्व विधायक ने जताया शोक
महाराजगंज। प्रखंड के दलपतपुर व जिगरहवा गांव में शोकसभा का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक डॉ. कुमार देवरंजन सिंह ने लोजपा के संस्थापक केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। मौके पर जिला मंत्री शशिभूषण सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष जय शंकर मांझी, मंडल महामंत्री रामानंद राम, उपेन्द्र पंडित, जयनाथ मांझी, दशरथ महतो, पूर्व मुखिया भोला साह, विकास मांझी, सुभाष मांझी, लच्छन राम व रामायण मांझी थे।
केंद्रीय मंत्री को दी गई श्रद्धांजलि
लकड़ी नबीगंज। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के असामयिक निधन पर मदारपुर में जाप नेता प्रेमचंद सिंह के नेतृत्व में शोकसभा आयोजित की गयी। मौके पर हरिकिशोर राय, राजदेव मांझी, ओम प्रकाश गुप्ता, थानेदार राय आदि थे। इधर दलित नेता त्रिभुवन राम ने भी केंद्रीय मंत्री के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रामविलास जी का निधन न केवल दलित समाज बल्कि समाज के सभी वर्गों के लिए अपूरणीय क्षति है।

अन्य समाचार