रामविलास पासवान के निधन पर शोक की लहर

जागरण संवाददाता,सासाराम:रोहतास। लोजपा सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शुक्रवार को राजग नेताओं ने शोक जताया है।

लोजपा के प्रदेश महासचिव अब्दुल सत्तार, जिलाध्यक्ष विनोद सिंह के अलावा सासाराम विधान सभा क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी रामेश्वर प्रसाद चौरसिया, दिनारा से लोजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह, करगहर से लोजपा प्रत्याशी राकेश कुमार सिंह उर्फ गबरू सिंह, नोखा से लोजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्ण कबीर, भाजपा के जिला मंत्री सत्यनारायण पासवान, जिला परिषद के अध्यक्ष नथुनी पासवान, राजीव कुमार सिंह, विजय कुशवाहा, धर्मशीला देवी, नंदलाल राम, विनोद पासवान, सरदार सक्सेना, सिगासन पासवान, गुलाब पासवान, लाल साहेब और बृज किशोर राम शोक सभा में शामिल हुए। लोजपा के वरिष्ठ नेता उमेश प्रसाद श्रीवस्व समेत अन्य नेताओं गहरा दुख व्यक्त करते कहा कि उनके निधन से सिर्फ पार्टी ही पूरे देश को अपूर्णनीय क्षति हुई है। वहीं बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने भी केंद्रीय मंत्री के निधन पर शोकसभा आयोजित कर श्रद्धंजलि दी। जिसमें जिलाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, महामंत्री जगन्नाथ सिंह, बब्लू सिंह, जगनारायण पासवान, पारसनाथ राय, विपीन प्रसाद शहाबादी, चन्द्रदेव पासवान, कृष्णा कुमार राम, संतोष राय, अखिलेश कुमार आजाद, राजा राम प्रसाद, अनिल त्रिपाठी, जीतेन्द्र सिह, रविरंजन कूमार, जसामूद्दीन अंसारी, संतोष कुमार, विजय कुमार, अनिल कुमार, कमरान, मनोज कुमार यादव, अजीत तिवारी समेत अन्य शामिल थे।
पांच विधानसभा की जिम्मेवारी तीन सामान्य प्रेक्षक को यह भी पढ़ें
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार